Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में सरकारी जमीन की धोखाधड़ी: 100 रुपये के स्टांप पेपर पर लाखों में बेची जमीन

वसंत विहार फेस-2, कांवली क्षेत्र में सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर निगम को शिकायत मिली है कि एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर सौ-सौ रुपये के स्टांप पेपर पर इस जमीन को लाखों रुपये में दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया।

नगर निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भूमि अनुभाग से जांच शुरू करवा दी है।

देहरादून निवासी डॉ. ललिता प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके पिता के नाम पर नगर निगम की जमीन बेच दी। आरोप है कि जमीन 14 लाख और 6 लाख रुपये में दो लोगों को बेची गई, जबकि बाकी भूमि बेचने की तैयारी है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निगम से जमीन पर कब्जा लेने की मांग की है।

सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतों की सबसे अधिक भरमार रही। इसके अलावा, समाज कल्याण पेंशन और बिजली कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी लोग पहुंचे।

एडीएम केके मिश्रा ने डीएम की गैरमौजूदगी में शिकायतों को सुना और संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, ऊर्जा निगम और जल संस्थान से जुड़ी शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सरकारी जमीन की धोखाधड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शहर में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज करने की योजना बनाई जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us