उत्तराखंड में नर्सिंग व्यवस्था पर सवाल: 1775 नर्सें लापता, कैग रिपोर्ट में खुलासा
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट में उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2006 से 2015 के बीच राज्य में 8685 नर्सिंग अधिकारियों ने पंजीकरण कराया, लेकिन 2015 से 2021 के बीच सिर्फ 6910 नर्सों ने इसे रिन्यू कराया। बाकी 1775 नर्सें कहां गईं, इसका कोई रिकॉर्ड नर्सिंग काउंसिल के पास नहीं है।
नियमों के अनुसार, पंजीकरण रिन्यू न कराने वालों से संपर्क किया जाना चाहिए था, लेकिन काउंसिल ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया। न ही बिना वैध पंजीकरण काम करने पर कोई रोक लगाई गई। इससे यह संदेह बढ़ गया है कि कई नर्सें बिना पंजीकरण के ही काम कर रही हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
कैग ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि काउंसिल को यह भी जानकारी नहीं है कि इन 1775 नर्सों में से कितनों की मृत्यु हुई, कितनों ने पेशा छोड़ दिया या कितने बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कर्मचारियों की कमी और काउंसिल की निष्क्रियता को भी उजागर किया गया है।
इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। उम्मीद है कि इस मामले की जांच के आदेश दिए जाएंगे और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Rishikesh to Host International Yoga Festival 2025 from March 1-7
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply