केदारनाथ धाम में फिर गूंजा हर हर महादेव, खुले कपाट, शुरू हुई यात्रा
रुद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। कपाट खुलने के बाद सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम की गई।
सुबह 7 बजे जैसे ही हर हर महादेव के जयघोष और सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की भक्तिमय धुनों के बीच मंदिर के द्वार खुले, समस्त केदारपुरी भक्ति के उल्लास से गूंज उठी। इस दौरान हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस शुभ घड़ी पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और यह सनातन संस्कृति की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से इस वर्ष भी चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने उत्तराखंडवासियों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का सेवा भाव से स्वागत करने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त हैं और 2013 की आपदा के बाद उन्हीं के नेतृत्व में केदारपुरी के पुनर्निर्माण का भव्य कार्य संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने इसी पावन भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था और राज्य सरकार उसी लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर केदारनाथ धाम को 108 क्विंटल से अधिक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसने मंदिर की दिव्यता और पावनता को और निखार दिया।
धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ से विभिन्न पड़ावों से होते हुए धाम पहुंची थी। प्रातः 5 बजे से कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें पुजारीगण, जिला प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारीगण और बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितगण शामिल रहे।
बाबा केदार की जय! हर हर महादेव!
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में समर वैली स्कूल विवाद: पेपर लीक और रिश्वत के आरोपों से मचा बवाल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply