ग्रीन चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत, सख्त चेकिंग और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
इस साल चारधाम यात्रा को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए ग्रीन चारधाम यात्रा अभियान की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने और यात्रा मार्गों पर व्यापक पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने और स्वच्छता अभियान चलाने को कहा है। इसके अलावा, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था, विशेष रूप से पिंक टॉयलेट्स, को प्राथमिकता दी जाएगी।
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग टेस्ट की समुचित व्यवस्था की जाएगी। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्गों पर घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उनके लिए गर्म पानी व चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यात्रा मार्गों पर चिकित्सा सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।
परिवहन विभाग इस बार यात्रा के दौरान सख्त चेकिंग करेगा। सभी चेकपोस्ट पर प्रवर्तन दल तैनात रहेंगे और सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस डिवाइस अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहन चालकों को ड्राइविंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा में उनके ड्राइविंग स्किल्स, सड़क सुरक्षा नियमों और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन संचालन की जानकारी को परखा जाएगा। असफल चालकों को दोबारा मौका दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा और 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों को भी गति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सभी आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों को अपने प्रारंभिक सेवा क्षेत्रों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जनसमस्याओं का समाधान करें और सरकारी स्कूलों, अस्पतालों व अन्य संस्थानों का निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यह यात्रा न केवल सुरक्षित बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हो।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply