Date Filter

Crime

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो बुकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, टैब, 10 मोबाइल फोन, दो डायरी और 4,460 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है, जबकि उनके संपर्क में रहने वालों की पहचान की जा रही है।

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर पुलिस पहले से सतर्क थी। इस बीच सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु कुश मिश्रा को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापा मारा और मौके से दो सट्टेबाजों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिशु त्यागी (निवासी गुरुद्वारा रोड, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर) और निखिल गर्ग (निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क चला रहे थे और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर रहे थे।

इसी दौरान, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गंगनहर पटरी के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान श्रीकांत (निवासी जिला मऊ, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक डायरी, एक पेन और 5,270 रुपये की नकदी बरामद की है।

एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बुकी और सट्टेबाजों के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस अब उन लोगों को भी ट्रैक कर रही है, जो इनके संपर्क में थे और सट्टे में शामिल थे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us