8 साल में भी अधर में दून मेट्रो, 80 करोड़ खर्च, अब फीडर लाइन पर जोर
राजधानी देहरादून में मेट्रो रेल का सपना आठ साल बाद भी सिर्फ कागजों में सिमटा है। 80 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद न तो मेट्रो का काम शुरू हो सका और न ही कोई ठोस निर्णय सामने आया। इस बीच उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UKMRC) अब नियो मेट्रो से पहले फीडर लाइन (पॉड टैक्सी) परियोजना को आगे बढ़ा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्लेमेनटाउन से बल्लीवाला, गांधी पार्क से आईटी पार्क और पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक पॉड टैक्सी चलाने का प्लान है। लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट की अनिश्चितता के बीच फीडर लाइन के लिए डीपीआर तैयार करने की कवायद पर सवाल उठ रहे हैं।
2017 में दून मेट्रो की योजना बनी थी। 2022 में डीपीआर तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी मिली, जिसे केंद्र सरकार को भेजा गया। केंद्र से हरी झंडी न मिलने पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से परियोजना पूरी करने का फैसला किया। अगस्त 2024 में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड को प्रस्तुति दी गई, मगर प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।
मेट्रो परियोजना की लागत 1852 करोड़ से बढ़कर 2303 करोड़ रुपये हो गई है। लागत बढ़ने और फैसले में देरी के चलते अधिकारी कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रहे।
UKMRC के कार्यालय पर हर महीने ढाई लाख से ज्यादा का किराया और रखरखाव में लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। प्रोजेक्ट फाइलों में अटका है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है।
कम आबादी वाले शहरों के लिए बनी नियो मेट्रो कम लागत और कम जगह में चलने वाली मेट्रो है। फिर भी दून में इसकी शुरुआत अब तक संभव नहीं हो पाई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड: होली के जश्न में हादसों और हिंसा ने ली 14 जानें, 100 से अधिक घायल
Latest Newst
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग

Leave A Reply