Date Filter

Uttarakhand

धर्म की आड़ में अवैधता नहीं चलेगी: उत्तराखंड में 110 मदरसे सील, जांच तेज

उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रशासन ने सख्त अभियान छेड़ रखा है। बीते एक महीने में अब तक राज्यभर में 110 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को ऊधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार जिले में दो और मदरसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।

प्रशासन की जांच में सामने आया कि ये मदरसे बिना सरकारी अनुमति के संचालित हो रहे थे। सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के मूल स्वरूप के साथ कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी संगठन या व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि इन मदरसों के पीछे किसका नेटवर्क काम कर रहा था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इनमें पढ़ने वाले छात्रों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही थी। रुद्रपुर, किच्छा, बाजपुर, जसपुर और हरिद्वार समेत कई इलाकों में इन मदरसों को सील किया गया है। इससे पहले देहरादून और पौड़ी में भी प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई थी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा जाए। जिन किसानों के अच्छे परिणाम आ रहे हैं, उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने विभागों को निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर दिखना चाहिए और बजट का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us