चारधाम यात्रा में खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज
धामी सरकार ने आगामी चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
राज्य के प्रमुख जिलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में अतिरिक्त अधिकारी भेजे जा रहे हैं। यात्रा मार्गों के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों की नियमित जांच होगी। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब भी हाईवे और तीर्थ स्थलों पर तैनात रहेंगी।
दुग्ध उत्पाद, तेल, मिठाई, मसाले और पैक्ड फूड की सघन जांच होगी। मिलावट पाए जाने पर एफएसएसएआई एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर प्रतिष्ठान सील और चालान की कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है। कचरा प्रबंधन के सख्त नियम, गीले-सूखे कचरे के लिए डस्टबिन और इस्तेमाल किए गए तेल के पुनर्चक्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें। संदिग्ध खाद्य पदार्थ की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 18001804246 पर की जा सकती है।
आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने कहा, "खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए सचिव शैलेश बगौली ने दिए सख्त निर्देश
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply