पानी बचाओ, भविष्य सजाओ: जल स्रोतों के संरक्षण पर धामी सरकार का एक्शन प्लान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की `गेम चेंजर` योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन और समृद्धि का आधार है, इसलिए जल संचय और पारंपरिक जलधाराओं के पुनर्जीवीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल के संचयन के लिए सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग और नगर निगमों को समन्वित प्रयास करने को कहा। साथ ही उन्होंने भूजल पुनर्भरण को प्राथमिकता देने और कार्यों में नवाचार अपनाने पर जोर दिया
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जमरानी और सौंग बहुद्देशीय बांध परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों को ड्रेनेज की समस्याओं के शीघ्र समाधान और चेक डैम निर्माण पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई नहरों का लाभ अधिक से अधिक किसानों और आम जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यों को तेज करने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई और खनन विभाग को नदियों और जलाशयों में जमा सिल्ट/गाद की समयबद्ध सफाई के लिए संयुक्त बैठक आयोजित कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में बताया गया कि जमरानी बांध परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी लागत 3638 करोड़ रुपए है और अब तक 678 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। वहीं, सौंग बांध परियोजना को मार्च 2030 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत राज्य में 61 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है।
“जल संरक्षण और संचय के प्रयासों में कोई कोताही न बरती जाए। राज्य के भविष्य के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है।” - मुख्यमंत्री धामी
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
धर्म की आड़ में अवैधता नहीं चलेगी: उत्तराखंड में 110 मदरसे सील, जांच तेज
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply