उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा मौका: आपदा मित्र बनें, पाएं खास ट्रेनिंग और फायदे
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। राज्य में युवा आपदा मित्र योजना के तहत 4310 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित किया जाएगा। योजना का संचालन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार कर, आपदा के समय राहत, बचाव और जोखिम न्यूनीकरण कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
सोमवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने योजना को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक 18 से 40 वर्ष की उम्र में योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। स्वयंसेवकों को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ और कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है।
विशेष बात यह है कि योजना के तहत 50% महिला स्वयंसेवकों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे महिला भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ आपातकालीन किट प्रदान की जाएगी। किट में लाइफ जैकेट, सोलर टॉर्च, फर्स्ट एड किट, सुरक्षा दस्ताने, सीटी, यूनिफॉर्म, सेफ्टी हेलमेट, रस्सी आदि जरूरी सामान शामिल रहेगा। साथ ही, तीन साल के लिए मेडिकल और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।
यह योजना उत्तराखंड के 11 जिलों में लागू की गई है। पूरे देश में इसे 315 जिलों में शुरू किया गया है, जिसमें कुल 2,37,326 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उत्तराखंड में 20 मास्टर ट्रेनर्स भी तैयार किए जाएंगे, जो आगे अन्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देंगे।
स्वयंसेवकों को भूकंप, बाढ़, आग, भूस्खलन, सर्पदंश, रेस्क्यू ऑपरेशन, सीपीआर, फर्स्ट एड, रासायनिक आपदा जैसी विभिन्न आपदाओं से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।
सचिव श्री सुमन ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है और ऐसी परिस्थिति में समुदाय की भागीदारी से आपदाओं से होने वाली क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस योजना का हिस्सा बनकर उत्तराखंड को सुरक्षित रखने में योगदान दें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड बना एसडीजी चैंपियन, 16 एचीवर्स को सीएम धामी ने किया सम्मानित
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply