Date Filter

Uttarakhand

दून में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे



सनातन शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। और बप्पा के जन्म का पर्व देहरादून में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पिछले साल के तुलना में इस साल लोगों में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर अधिक उत्साह दिख रहा है। गणेश जी के भक्तों ने मिट्टी से बनी मूर्तियों की ख़रीदारी कर ढोल-नगाड़ों के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ अपने-अपने घरों में मूर्तियों की स्थापना की।

बड़ी संख्या में लोग चकराता रोड पर दून स्कूल के सड़क किनारे गणपति की मूर्तियाँ ख़रीदने उमड़े। राजस्थान, बंगाल व महाराष्ट्र से आए मूर्तिकारों की बनाई हुई गणेश भगवान और मां दुर्गा की सुंदर मूर्तियां सबका मन आकर्षित कर रही हैं। इन मूर्तियों की ख़ास बात यह है कि ये विशेष प्रकार की चौक मिट्टी से तैयार की जाती है जो नदियों में विसर्जन के दौरान प्राकृतिक रूप से पानी को प्रदूषित किए बिना घुल जाती है। सामान्य तौर पर इन मूर्तियों की दरें ₹250 से शुरू होकर दस हज़ार रूपए तक जाती हैं।

हालाँकि यह त्योहार मुख्य तौर पर गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, किंतु पिछले 5-10 सालों में गणेश उत्सव मनाने का प्रचलन देहरादून में तेज़ी से बढ़ रहा है। काफी संख्या में लोग गणपति बप्पा की मूर्तियां अपने घरों में स्थापित करके और विधि विधान से विघ्नहर्ता की दस दिनों तक पूजा करते हैं। लोगों का मानना है कि गणपति जी की आराधना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही सफलता का योग भी बनता है। 

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us