Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड भू-कानून पर उठे सवाल, हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

उत्तराखंड सरकार के हाल ही में लागू किए गए सशक्त भू-कानून को लेकर हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस कानून के तहत जारी किए गए छह प्रशासनिक नोटिसों पर अंतरिम रोक लगा दी है और सरकार से छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने यह आदेश देहरादून निवासी क्षितिज शर्मा और उनके परिवार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में राज्य सरकार द्वारा भू-कानून के प्रावधानों और उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की कुछ धाराओं को चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और रोजगार के सिलसिले में राज्य से बाहर रहते हैं। उन्होंने नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित सतबूंगा में जमीन खरीदी, लेकिन सरकार उन्हें "गैर-उत्तराखंडी" मानकर नोटिस जारी कर रही है और जमीन की सेल डीड को अवैध बताया जा रहा है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह कार्रवाई संविधान के विरुद्ध है और राज्य सरकार द्वारा मूल निवासियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2019 में उनकी जमीन का दाखिल-खारिज भी हो चुका है, इसके बावजूद अब उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

भू-कानून की संवैधानिकता पर सवाल
याचिका में भू-कानून के तहत राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधनों और नियमों की संवैधानिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। खासतौर पर जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा 154 (3, 4, 5), 229 बी और 154 (4)(1)क को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने भूमि संरक्षण के नाम पर काश्तकारों के हितों की अनदेखी की है।

अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद
कोर्ट ने फिलहाल प्रशासन द्वारा जारी किए गए छह नोटिसों पर रोक लगाई है और राज्य सरकार से मामले पर जवाब मांगा है। अब इस केस की अगली सुनवाई छह हफ्ते बाद निर्धारित की गई है।

यह मामला राज्य में भू-कानून की वैधता और इसके दायरे को लेकर एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ की ओर इशारा करता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us