चारधाम यात्रा 2025: धरातल पर उतरी तैयारियां, प्रशासन अलर्ट मोड में
चारधाम यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव एवं बद्रीनाथ धाम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को चमोली में व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण और समीक्षा की।
डॉ. कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उन्होंने कमेड़ा से लेकर बद्रीनाथ तक सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने सभी विभागों को 25 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डॉ. आर. राजेश कुमार ने नंदप्रयाग, कमेड़ा और पागलनाला में आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर सुरक्षा कार्यों और डामरीकरण को पूर्ण करने, जोगीधारा क्षेत्र में सड़क किनारे मौजूद खतरनाक पत्थरों को शीघ्र हटाने तथा हाथीपहाड़ के पास गैबियन वॉल का निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा को "हरित चारधाम" के रूप में संचालित करने की दिशा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करते हुए सभी विभागों को डिस्पोजल प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
डॉ. कुमार ने अधिकारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी और नमक, चीनी व तेल के उपयोग में 10% तक कमी लाने का सुझाव दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट के लिए स्थान चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। वहीं, बद्रीनाथ में दीर्घकालिक पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान को दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
डॉ. कुमार ने पीपलकोटी क्षेत्र में मेहरगांव गधेरा, प्यूली गधेरा और अगथला गधेरा में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने इन परियोजनाओं को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि कमेड़ा से नंदप्रयाग तक कार्य तेजी से चल रहे हैं। नंदप्रयाग में रैंप विकसित किए गए हैं ताकि सड़क पर मलबा न आए। बद्रीनाथ में बिजली और जल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं में विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी और बद्रीनाथ का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।
प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चारधाम यात्रा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हो।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Bwari Gaon Rises: The Inspiring Tale of a Village Run by Women
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply