श्रीनगर को मिली बड़ी सौगात: पंच पीपल से स्वीत तक बनेगा एलिवेटेड रोड
श्रीनगर (गढ़वाल) के नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की लगातार कोशिशों का यह परिणाम है कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को केंद्र से अंतिम मंजूरी मिल गई है। बैठक में डॉ. रावत ने श्रीनगर की यातायात समस्याओं, पर्यटन महत्व, और सामरिक जरूरतों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए एलिवेटेड रोड के पक्ष में मजबूत पैरवी की।
डॉ. रावत ने जानकारी दी कि प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर पंच पीपल से स्वीत तक अलकनंदा नदी के किनारे बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 7.5 किलोमीटर होगी। यह मार्ग न केवल श्रीनगर के बाजार व रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा बल्कि एनआईटी श्रीनगर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर और राजकीय आईटीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
एलिवेटेड रोड बनने से न केवल श्रीनगर शहर का यातायात सुगम होगा बल्कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त यह कॉरिडोर सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत उपयोगी होगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
परियोजना को स्वीकृति मिलने के उपरांत डॉ. रावत ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का आभार जताते हुए उन्हें मां धारी देवी के दर्शन और आगामी चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चंद मिनटों में केदारनाथ हेली टिकट फुल! भक्तों की भीड़ या एजेंटों का जाल?
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply