ऊधम सिंह नगर में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी ड्रग तस्करी, कंटेनर से मिला चार कुंतल गांजा
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एसटीएफ और पुलभट्टा थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश किया है। छत्तीसगढ़ से आ रहे एक कंटेनर को रोका गया, जिसमें से चार कुंतल 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। यह अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती मानी जा रही है।
कंटेनर को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया। चालक राजू अली, निवासी ग्राम बिलवा फरदान, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), ने दावा किया कि वह खाली कंटेनर लेकर आ रहा है। लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच के दौरान ड्राइविंग सीट के ऊपर और पीछे मॉडिफाई किए गए खुफिया केबिन से गांजा बरामद हुआ।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ कुमाऊं को सूचना मिली थी कि ऊधम सिंह नगर में मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस पर एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह और पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया गया था।
पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी इसी तरह कंटेनर से गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर चुका है। उसने बताया कि वह उत्तराखंड से झारखंड तक सामान पहुंचाता है और वापसी में मादक पदार्थ लेकर आता है। इस बार वह झारखंड में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर आया था।
राजू अली ने यह भी कबूला कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिए वह खाली कंटेनर का भ्रम फैलाता था, जिससे पुलिस आसानी से गाड़ी को जाने देती थी। बरामद गांजा की खपत बाजपुर, रुद्रपुर, गदरपुर जैसे इलाकों में की जानी थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे जुड़े अन्य ड्रग तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यूपी पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
यह कार्रवाई राज्य में ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बिजली हुई महंगी: उत्तराखंड के 27 लाख उपभोक्ताओं को लगेगा झटका
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply