उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई तेज, अब तक 180 मदरसे किए गए सील
उत्तराखंड सरकार अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। पिछले महीने शुरू हुए विशेष अभियान के तहत अब तक राज्यभर में 180 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में किसी भी संस्था को कानून के दायरे से बाहर संचालित नहीं होने दिया जाएगा, और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड में वर्तमान में 452 मदरसे पंजीकृत हैं। हाल ही में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में कराए गए सर्वे में यह सामने आया कि प्रदेश में 500 से अधिक मदरसे बिना पंजीकरण के नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों के पास न तो वैध पंजीकरण है और न ही ये आवश्यक मानकों का पालन करते हैं।
सरकार ने न केवल अवैध मदरसों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, बल्कि इन संस्थानों को मिलने वाली फंडिंग के स्रोतों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही, मदरसों के पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है।
शनिवार को इस अभियान के तहत हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में तीन और अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही अब तक प्रदेशभर में कुल 180 मदरसों को बंद किया जा चुका है। कई अन्य मदरसे भी जांच के घेरे में हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ यात्रा तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा, सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply