केदारनाथ यात्रा तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा, सुविधाओं और सुरक्षा पर दिया जोर
रुद्रप्रयाग: आगामी चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए शनिवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बने नए बेली ब्रिज का निरीक्षण किया और बताया कि पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने आस्था पथ पर बने रेन शेल्टरों का भी अवलोकन किया और निर्देश दिए कि यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए इन स्थानों पर एलईडी साइनेज लगाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान श्री बर्द्धन ने विशेष जोर देते हुए कहा कि कतार में खड़े यात्रियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मंदिर परिसर से लेकर सरस्वती नदी के किनारे तक स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के अधिकारियों को सभी कॉटेजों की मरम्मत और सफाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने के आदेश दिए गए।
रुद्र प्वाइंट और घोड़ा पड़ाव पर निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सेवाएं और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।
जिलाधिकारी श्री सौरभ गहरवार ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, संचार सुविधा और आपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शेष कार्य भी पूर्ण कर लिए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। साथ ही, आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें भी यात्रा मार्ग पर सतर्क रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।
प्रशासन का दावा है कि इस बार केदारनाथ यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में संविदा और आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply