उत्तराखंड बनेगा देश का नया डिफेंस प्रोडक्शन हब: सीएम धामी
देहरादून: उत्तराखंड को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून छावनी के जसवंत ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय ‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’ कार्यक्रम के दौरान राज्य को डिफेंस प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से संवेदनशील राज्य में आपदा राहत कार्यों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा ड्रोन एक्सपर्ट बनें और नागरिक उपयोग के लिए तकनीक आधारित समाधान भी विकसित करें।
‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’ का आयोजन भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें देश में विकसित अत्याधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया। यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से प्रेरित है और रक्षा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हमारी नई औद्योगिक नीतियों में रक्षा उत्पादन और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को तकनीक और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”
उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी अब केवल रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, शिक्षा, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।
कार्यक्रम में सेना के अधिकारी, ड्रोन विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, MSMEs, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र भी उपस्थित रहे।
यह आयोजन उत्तराखंड को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित हो सकता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा का शुभारंभ: जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, खुले यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply