Date Filter

Uttarakhand

पीएम सूर्यघर योजना में यूपीसीएल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को पीएम सूर्यघर योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें 9.5 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी शामिल है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14,000 से अधिक घरों पर सोलर रूफटॉप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे करीब 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यह उपलब्धि परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर ऊर्जा सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम और अपर सचिव रंजना राजगुरु भी मौजूद रहे। यूपीसीएल की इस सफलता ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

योजना के तहत सोलर ऊर्जा से न केवल बिजली उत्पादन बढ़ा है, बल्कि यह आम जनता की आर्थिक स्थिति को भी सुधारने का माध्यम बन रही है। यूपीसीएल की इस शानदार उपलब्धि के लिए संस्थान और इसके कर्मी बधाई के पात्र हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us