Date Filter

Uttarakhand

दिल्ली को हराकर उत्तराखंड पहला मैच जीता

ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में गुजरात ऊर्जा विकास निगम द्वारा आयोजित की जा रही 45वीं अखिल भारतीय विद्युत क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में आज हुए मुकाबले में उत्तराखंड पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली ट्रांसमिशन कार्पोरेशन की टीम को बेहतरीन अंतर से हराकर अपना मुकाबला जीत लिया।

उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप के टीम मैनेजर श्री दीपक मधवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता के अंतर्गत वडोदरा में आयोजित आज के मुकाबले में उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से बैटिंग करते हुए जगदीश चंद्र ने 17 बॉल में 26 रन तथा शेखर पाठक ने 21 बॉल में 24 रन बनाए। इसके अलावा अक्षय कुमार सिंह ने 23 अनूप तोमर ने 19 तथा देवेंद्र अधिकारी ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारियाँ खेली।

उधर दिल्ली ट्रांसमिशन कारपोरेशन की ओर से प्रदीप, अनुराग तथा मनोज राजपूत ने दो दो विकेट लिए। आगे जानकारी देते हुए टीम मैनेजर श्री दीपक मधवाल ने बताया कि जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ट्रांसमिशन कारपोरेशन की टीम उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स की कसी हुई गेंदबाजी एवं बेहतरीन फील्डिंग के आगे 20 ओवरों में 9 विकेट पर मात्र 79 रन ही बना सकी। दिल्ली की पारी में अनुराग ने 28 बॉल में 38 रन की पारी खेली।

उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से कप्तान किरण सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 2.5 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट तथा मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लेते हुए उत्तराखंड के लिए जीत का मार्ग प्रशस्त किया। कप्तान किरण सिंह के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप का अगला मैच तमिलनाडु से होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us