Date Filter

Uttarakhand

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, अंखड ज्योति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी भी पहुंचे

बदरीनाथ: आज सुबह ठीक छह बजे आध्यात्म और आस्था के केंद्र श्री बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह की शीतकालीन बंदी के बाद ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के पावन अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के प्रथम दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने अंखड ज्योति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कपाट खुलने से पहले शनिवार को पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बद्री मंदिर से देवभारा यात्रा रवाना हुई, जिसमें भगवान बदरीनाथ के प्रतिनिधि उद्धव जी, कुबेर जी, गरुड़ उत्सव डोली और शंकराचार्य जी की गद्दी शामिल थीं। रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में श्रद्धालुओं का काफिला पावन यात्रा के दौरान हनुमान चट्टी पहुंचा, जहां हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई।

इसके बाद देवभारा यात्रा बामणी गांव होते हुए बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने "जय बदरी, जय नारायण" के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। गढ़वाल स्काउट के जवानों की बैंड धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं को अंखड ज्योति के दर्शन का सौभाग्य मिला, जो बदरीनाथ धाम की विशेष परंपरा मानी जाती है। रावल जी द्वारा गर्भगृह में प्रवेश कर सबसे पहले महालक्ष्मी जी को उनके स्थान पर विराजित किया गया। इसके पश्चात उद्धव जी और कुबेर जी को मंदिर परिसर में विधिवत प्रतिष्ठित किया गया।

इस अवसर पर घृत कंबल को, जो भगवान को शीतकाल में ओढ़ाया गया था, प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके बाद भगवान बद्री विशाल का स्वर्णाभूषणों से श्रृंगार कर प्रथम अभिषेक एवं महाभिषेक पूजाएं संपन्न की गईं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शांतिपूर्ण व्यवस्थाओं के बीच एक बार फिर बदरीनाथ धाम ने आस्था, संस्कृति और परंपरा का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us