Date Filter

Uttarakhand

केदारनाथ यात्रा बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए रोज़गार और आत्मनिर्भरता की नई राह

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा एक बार फिर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है। इस वर्ष भी रुद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों को तीर्थ यात्रा से जुड़ी गतिविधियों से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

करीब 150 महिला समूह प्रसाद, तिल-जौ के उत्पाद, स्थानीय हस्तशिल्प, स्मृतिचिह्न (सोवेनियर) की बिक्री, होमस्टे, जलपान गृह और टेंट व्यवसाय जैसे कार्यों में सक्रिय हैं। इससे सैकड़ों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। खास बात यह है कि केदारनाथ मंदिर के प्रतिरूप वाले आकर्षक सोवेनियर भटवाड़ीसैंण स्थित ग्रोथ सेंटर में तैयार किए जा रहे हैं, जिसे जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत स्थानीय महिलाएं संचालित कर रही हैं। अभी तक पाँच हजार से अधिक प्रतिकृतियाँ तैयार हो चुकी हैं।

ब्लॉक स्तर पर कारोबार की स्थिति:

जखोली ब्लॉक में लगभग 50 महिला समूहों को यात्रा से जोड़ा गया है। इनमें से 30 समूह प्रसाद निर्माण, 10 समूह धूपबत्ती और शेष स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन ने इन्हें उचित स्थानों पर दुकानें आवंटित की हैं। बद्री गाय का शुद्ध घी जैसे उत्पादों की अच्छी मांग देखी जा रही है।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 38 महिला समूह सक्रिय हैं जो सोवेनियर निर्माण, प्रसाद पैकेजिंग और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ जलपान गृह भी चला रहे हैं। इससे लगभग 90 महिलाओं को सीधा रोजगार मिला है।

उखीमठ ब्लॉक में करीब 60 महिला समूहों ने तीर्थ यात्रा से जुड़ा व्यवसाय शुरू किया है। इनमें से 48 महिलाएं प्रसाद निर्माण में लगी हैं, वहीं अन्य सोवेनियर निर्माण, टेंट संचालन, होमस्टे और जलपान गृह का संचालन कर रही हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “चारधाम यात्रा महिला समूहों की आर्थिकी का मजबूत आधार बन रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को हर संभव सहायता दी जा रही है। वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इन समूहों के गुणवत्तापरक उत्पादों को प्राथमिकता दें।”

यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिला रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us