Date Filter

Uttarakhand

अन्वेजिका एजुकेशनल ट्रस्ट का उत्तराखंड में शैक्षिक क्रांति की ओर ऐतिहासिक कदम

देहरादून: उत्तराखंड के छह जिलों में आयोजित अन्वेजिका एजुकेशनल ट्रस्ट के सेमिनारों और कार्यशालाओं को अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस पहल के तहत छात्रों को तनाव प्रबंधन, सटीकता, समय प्रबंधन और स्मार्ट स्टडी की तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे उन्हें अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचानने और बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने में मदद मिली।

JEE-Main 2025 परीक्षा में अन्वेजिका ट्रस्ट के Genius-30 क्लासरूम प्रोग्राम के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत को एक नई पहचान दी। इनमें से दो छात्रों ने 98.2 और 99.54 पर्सेंटाइल हासिल कर अपने सपनों को साकार किया।

ट्रस्ट के CEO एवं भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ श्री आशीष कुमार पोखरियाल ने बताया कि ट्रस्ट ने पिछले शैक्षणिक सत्र में राज्य सरकार, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य मॉडल स्कूलों के साथ मिलकर सेमिनार आयोजित किए। इनसे 30,000 से अधिक छात्र, 100+ शिक्षक और अनेक अभिभावक लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती स्तुति मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 7 मई 2025 से ट्रस्ट पूरे उत्तराखंड में फिर से अपने शैक्षिक अभियानों की शुरुआत कर रहा है। इस बार इन कार्यक्रमों का विस्तार विश्वविद्यालयों तक किया जाएगा।

ट्रस्ट के शैक्षणिक कार्यक्रमों में JEE-Main & Advanced, NEET-UG Genius-30 क्लासरूम प्रोग्राम, वीकेंड क्लासेस, साथ ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी कार्यशालाएँ भी शामिल होंगी।

इन कार्यशालाओं में मार्गदर्शन देने वाले प्रमुख विशेषज्ञों में श्री एस.के. श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त वैज्ञानिक, IIT खड़गपुर), श्री सुनील शर्मा (सेवानिवृत्त बायोटेक्नोलॉजी विभाग, IIT रुड़की), श्री अमरेश कुमार (पूर्व जिला वन अधिकारी), डॉ. अजय कुमार चौरसिया (PhD, HBTI कानपुर) शामिल हैं।

अन्वेजिका एजुकेशनल ट्रस्ट के इस प्रयास को छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। पूर्व कार्यक्रमों की तस्वीरें, फीडबैक रिपोर्ट्स और छात्र-छात्राओं के वीडियो इस सफलता के गवाह हैं।

"विकसित भारत के संकल्प को तभी पूरा किया जा सकता है जब हम अपनी बौद्धिक संपदा को सशक्त बनाएं," — श्री आशीष पोखरियाल, सीईओ

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Stay Connected With Us

Subscribe Us