उत्तरकाशी में भूस्खलन का कहर: यमुनोत्री पैदल यात्रा रोकी गई, रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी: सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद रास्ता बंद कर दिया गया है। मलबे में दबे दो लापता यात्रियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार सुबह से दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। लापता यात्रियों में दिल्ली की 11 वर्षीय भाविका शर्मा और महाराष्ट्र ठाणे निवासी 35 वर्षीय कमलेश जेठवा शामिल हैं।
इससे पहले, सोमवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 47 वर्षीय हरीशंकर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ख्याति के शव मलबे से बरामद किए गए थे। हादसे में घायल मुंबई निवासी रसिक भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल यमुनोत्री की पैदल यात्रा को रोक दिया गया है। जानकीचट्टी में तीर्थयात्री ठहरे हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भूस्खलन विशेषज्ञों की टीम के साथ जानकीचट्टी पहुंचे हैं, जहां विशेषज्ञ घटना स्थल का सर्वेक्षण कर भूस्खलन के कारणों का अध्ययन कर रहे हैं।
उधर, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा सामान्य रूप से चल रही है। हालांकि, लगातार बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग फिसलनभरा हो गया है। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी के पास खतरनाक स्थिति में है, जहां पुलिस की मदद से यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Content Contest Draws 110 Entries Showcasing Uttarakhand
Latest Newst
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Leave A Reply