Date Filter

Uttarakhand

उच्च हिमालयी मिशन शौर्य को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के तीसरे पर्वतारोहण अभियान `शौर्य` को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू क्षमताओं को मजबूत करना और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एनडीआरएफ के 44 सदस्यीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान न केवल रेस्क्यू ऑपरेशनों में मददगार सिद्ध होगा, बल्कि पर्वतारोहण में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि राज्य में ऐंगलिंग, साइक्लिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। टिहरी वाटर स्पोर्ट्स और नयार महोत्सव जैसी प्रतियोगिताएं अब राज्य की पहचान बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को ईको-टूरिज्म और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने का प्रयास जारी है।

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस आपदा प्रबंधन ढांचे को तैयार किया जा रहा है। एसडीआरएफ और इंडियन रेस्क्यू एकेडमी, पुणे के बीच हुए समझौते और 1480 करोड़ रुपये की `उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेसिलिएंट प्रोजेक्ट` योजना इसका प्रमाण हैं।

इस अभियान के तहत एनडीआरएफ का दल देहरादून, उत्तरकाशी, गंगोत्री, चिरबासा, भोजवासा, तपोवन और कीर्ति ग्लेशियर होते हुए लगभग 6,832 मीटर ऊंची ‘केदार डोमश’ चोटी को फतह करेगा। इस चुनौतीपूर्ण मार्ग में बर्फीले ग्लेशियर और दुर्गम पर्वतीय रास्ते शामिल हैं, जो दल की रेस्क्यू क्षमताओं को परखने और निखारने का अवसर प्रदान करेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us