Date Filter

Uttarakhand

द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुले, डोली ने धाम पहुंचकर भक्तों को दिया आशीर्वाद

रांसी/मद्महेश्वर: धार्मिक आस्था से ओतप्रोत वातावरण में बुधवार सुबह द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। शुभ मुहूर्त में कपाटोद्घाटन से पूर्व भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली गौंडार गांव से धाम पहुंची।

डोली मंगलवार शाम को अपने रात्रि विश्राम के लिए गौंडार गांव पहुंची थी, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। बुधवार सुबह 6 बजे डोली ने मंदिर प्रांगण की ओर प्रस्थान किया और लगभग साढ़े दस बजे मंदिर परिसर पहुंची।

इससे पहले, रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में स्थानीय पुजारी एवं मद्महेश्वर मंदिर के पुजारी शिव लिंग द्वारा मां राकेश्वरी और भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक एवं पूजन किया गया। संयुक्त आरती और परिक्रमा के उपरांत डोली को मंदिर के लिए रवाना किया गया।

घने जंगलों और कठिन पैदल मार्ग के बीच छह किमी की यात्रा के बाद डोली मंदिर परिसर पहुंची। शुभ लग्न में मंदिर के कपाट खोले जाने के साथ ही भगवान मद्महेश्वर के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

कपाट खुलने के साथ ही अब देवभूमि में चारधाम यात्रा के साथ पंचकेदार यात्रा भी गति पकड़ चुकी है। भक्तों के लिए यह दिन आस्था और भक्ति से परिपूर्ण रहा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us