मुख्यमंत्री धामी ने शुरू किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगे वैज्ञानिक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गुनियाल गांव से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की। यह अभियान 12 जून तक चलेगा, जिसके तहत कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों की टीमें प्रदेश के 95 विकासखंडों और 11,440 गांवों में किसानों से सीधा संवाद करेंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे देश में चल रहे इस अभियान के तहत 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। उत्तराखंड में हर जिले में तीन टीमें प्रतिदिन तीन स्थानों पर 600 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित करेंगी। किसानों को उनकी ज़मीन, जलवायु और ज़रूरत के अनुसार उन्नत कृषि तकनीक, मृदा परीक्षण, लाभकारी फसलों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को ब्याजमुक्त ऋण, कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, बोनस और समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसे कई लाभ दे रही है। सिंचाई के लिए नहरों से पानी पूरी तरह निःशुल्क कर दिया गया है। साथ ही, चाय बागानों का जैविककरण, छह एरोमा वैली का विकास और वर्षा आधारित खेती के लिए 1000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के "विकसित भारत 2047" विजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को किसानों के लिए राहतदायक बताया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुनियाल गांव में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंग नदी में जल संरक्षण कार्यों की भी घोषणा की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
STF Cracks Down on Fake Kedarnath Helicopter Bookings
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply