5वें ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने रुद्रपुर पहुंचे सीएम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर पहुंचे और 5वें ओलंपिक राज्य खेलों के दूसरे दिन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू कर रही है।
सीएम धामी दोपहर करीब 2 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन, रुद्रपुर पहुंचे, और फिर खुली जीप में सवार होकर मनोज सरकार स्टेडियम तक खिलाड़ियों का अभिवादन करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत में पुष्पवर्षा भी की गई। स्टेडियम में उन्होंने विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की सलामी ली। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम के बाद उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलकर खेल का शुभारंभ किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा, 31 मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा स्टेडियमों को राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है और नए स्टेडियम का निर्माण भी हो रहा है। चंपावत में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है, और हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जाएगा, जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर भी सीएम धामी ने कहा कि सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मंदाकिनी नदी के दायीं तरफ पैदल बाईपास निर्माण वन विभाग की आपत्ति
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply