Date Filter

Uttarakhand

सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए उत्तराखंड में बनेगा विशेष प्रशिक्षण केंद्र : मुख्यमंत्री

देहरादून: गढ़ीकैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को `एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ` कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को समर्पित रहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और वीर सैनिकों को सम्मानित करते हुए उनके शौर्य और बलिदान को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवादियों को करारा जवाब देकर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि 7 मई को इस ऑपरेशन के दौरान 9 बड़े आतंकी ठिकानों को तबाह कर 100 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया गया। उन्होंने इसे सेना के साहस, समर्पण और शौर्य की अद्वितीय मिसाल बताया।

धामी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की बेटियों के सिंदूर की ओर नजर उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की पुनः प्रशिक्षण के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सैनिक कल्याण विभाग को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया गया है। इसके अतिरिक्त वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने शहीद परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजन की अवधि को 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया है। साथ ही, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा और स्थायी संपत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25% की छूट दी जा रही है। देहरादून के गुनियाल गांव में शहीदों की स्मृति में एक भव्य सैन्य धाम का निर्माण भी प्रगति पर है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड को "वीरों की भूमि" बताते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए हर पाँचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंक के गढ़ में घुसकर उसका खात्मा करना जानता है।

यह कार्यक्रम न केवल ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को श्रद्धांजलि था, बल्कि राज्य सरकार की सैन्य नीति और सैनिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण बना।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us