Date Filter

Accident

देहरादून: बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्गा चौक भानियावाला के पास चुनावी बैनर उतारते समय 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब मनोज पंवार नामक युवक छत की दूसरी मंजिल पर चढ़कर बैनर उतार रहा था। बताया जा रहा है कि छत का एक कोना 33 केवी लाइन से सटा हुआ था। बैनर उतारते समय लाइन के संपर्क में आने से तेज धमाका हुआ और मनोज वहीं गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और युवक को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी मौके पर पहुंचे।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लोगों को हाई वोल्टेज लाइनों के पास सतर्कता बरतने की अपील की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us