Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में वात्सल्य गंगा आश्रय का भव्य उद्घाटन किया

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार पहुंचकर `वात्सल्य गंगा आश्रय` का लोकार्पण किया और श्रीकृष्ण कथा में भाग लेकर साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माँ गंगा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतम्भरा द्वारा संचालित सामाजिक सेवा प्रकल्पों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निराश्रित बेटियों के लिए उनका किया जा रहा कार्य समाज में करुणा, पुनर्निर्माण और आशा का प्रतीक है। साध्वी ऋतम्भरा के संकल्पों से अनेक बेटियों का जीवन नई दिशा की ओर अग्रसर हुआ है, जो समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा कि यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है और आने वाले समय में इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक पुनरुत्थान का महापर्व चल रहा है, और इसका केंद्र उत्तराखंड बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का भव्य पुनर्निर्माण हो चुका है। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में लगभग 18 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है, जिससे यह दूरी दो से ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि उत्तराखंड सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर कटिबद्ध है। प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने के लिए लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और मुख्यमंत्री धामी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे अच्छे कार्यों से दिल्ली को प्रेरणा मिल रही है और भविष्य में उत्तराखंड की योजनाओं को दिल्ली में भी लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने माँ यमुना की स्वच्छता का संकल्प दोहराया और माँ गंगा के चरणों में नमन किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us