उत्तराखंड में 97.63% घरों तक पहुंचा नल जल, दिसंबर तक 100% लक्ष्य
देहरादून: उत्तराखंड में इस वर्ष दिसंबर तक हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमण्णा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 97.63% ग्रामीण परिवारों को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में मंत्री सोमण्णा ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अगस्त 2019 में उत्तराखंड में केवल 1.30 लाख (लगभग 9%) ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिला था। अब यह आंकड़ा बढ़कर 14.14 लाख हो चुका है, जबकि कुल 14.49 लाख ग्रामीण परिवार राज्य में हैं।
सरकार का दावा है कि शेष बचे हुए 2.37% घरों में भी दिसंबर 2025 तक नल से जल की व्यवस्था कर दी जाएगी।
सत्र के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने राज्य में पीएम फसल बीमा योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 6.85 लाख किसानों को योजना का लाभ मिला है। इस अवधि में ₹965.7 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि किसानों को वितरित की गई।
इसके साथ ही नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उत्तराखंड में उड्डयन सुविधाओं को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 13 हवाई अड्डे और हेलिपोर्ट संचालन में हैं, जिन्हें जोड़ने वाले 60 आरसीएस (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) मार्ग अब क्रियाशील हो चुके हैं।
यह सभी योजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरिद्वार हादसे के बाद सरकार सतर्क, मंदिरों में भीड़ प्रबंधन सर्वे होगा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply