धराली में देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, सेना-प्रशासन और खोजी मोर्चे पर
उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल में आई भीषण आपदा के बीच भारत का अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 5 अगस्त को खीर गंगा नदी में आए सैलाब ने धराली कस्बे और आसपास के क्षेत्रों को मलबे व कीचड़ में बदल दिया। मकान, होटल, दुकानें और सड़कें तबाह हो गईं, जबकि गंगोत्री हाईवे टूटने से कई इलाके कट गए।
केंद्र और राज्य सरकार ने राहत-बचाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सेना, वायुसेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन चौथे दिन भी युद्धस्तर पर जुटे हैं। वायुसेना के MI-17, चिनूक, चीता और ALH MK III हेलीकॉप्टर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। मातली हेलीपैड को ऑपरेशनल बेस बनाया गया है।
जमीनी मोर्चे पर 400 से अधिक जवान, बीईजी रुड़की, घातक टीम, स्पेशल फोर्स और खोजी कुत्तों के साथ मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। आईटीबीपी के 113 जवान पैदल मार्ग से राहत पहुंचा रहे हैं, जबकि एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के डॉग स्क्वायड पहली बार इतने बड़े पैमाने पर तैनात हैं।
अब तक 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 49 लोग अभी भी लापता हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस मिशन में इंसानों के साथ जानवरों को भी बचाने पर जोर है। सेना का खोजी कुत्ता ‘राही’ अपने लापता साथियों की तलाश में जुटा है। यह ऑपरेशन साहस, एकजुटता और उम्मीद की मिसाल बन चुका है, और उम्मीद है कि रक्षाबंधन से पहले मिशन पूरा हो जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ED Busts ₹260 Cr Cyber Scam in Raids Across Delhi-NCR, Dehradun
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply