राठ आपदा: पूर्व सैनिकों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सौंपे मांगपत्र
पौड़ी: राठ क्षेत्र में 6 अगस्त को आई भीषण आपदा के बाद उत्पन्न समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत से मिला।
यह प्रतिनिधि मंडल सेवानिवृत्त सुखबर विक्रम सिंह कंडारी और पद्मश्री कन्हैया लाल पोखरियाल के नेतृत्व में पहुँचा, जिसमें 135 पूर्व सैनिक शामिल थे।
मुलाक़ात के दौरान सैंजी, बुरांसी सहित कई गांवों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों, टूटी सड़कों, बाधित पेयजल व विद्युत आपूर्ति, तथा 108 आपातकालीन सेवा के विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही देवप्रयाग–पाबौ रेल सुरंग निर्माण, हरगांव में प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित करने और हर दो–तीन गांवों के बीच रेस्क्यू टीम गठित करने की मांग भी उठाई गई।
डॉ. धन सिंह रावत ने तत्काल पाबौ में मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO), पेयजल विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर अशोक ग्राम लैंस, जगमोहन बहुगुणा मणकोली, विक्रम सिंह कौंद्र, पृथ्वी चौहान (ग्वाड़िगाँव), जगमोहन (अंगलोक), मनवर सिंह (सैंजी), नीता देवी (चुठानी) समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
In Uttarakhand, 452 Madrasas to Seek Recognition After 2026
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply