Date Filter

Uttarakhand

राठ समिति ने आपदा राहत व विकास कार्यों के लिए मंत्री डॉ. रावत का जताया आभार

देहरादून: राठ जन विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को समिति के अध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसाईं की अगुवाई में उत्तराखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर भेंट की।

समिति ने मंत्री रावत का राठ क्षेत्र में आई आपदा के दौरान त्वरित राहत कार्य कराने और कलगड्डी पुल का समय से पहले निर्माण करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान राठ भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर डॉ. रावत ने भूमि चयन कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही समिति की रजत जयंती पर होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु स्थान उपलब्ध कराने की मांग को स्वीकार करते हुए उन्होंने इसे दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित करने की सहमति दी।

डॉ. रावत ने कहा कि क्षेत्र की किसी भी सार्वजनिक अथवा व्यक्तिगत समस्या के समाधान के लिए समिति सीधे उन्हें अवगत करा सकती है।

बैठक में समिति अध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलानंद घंसाला, राम प्रकाश खंकरियाल, अशोक रावत, मनवर सिंह रावत, गोबिंद सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, श्रीमती तारेश्वरी भंडारी, कृपाल सिंह टम्टा, नागेंद्र सिंह रौथाण, महेश खंकरियाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us