उत्तराखंड रोडवेज में सख्ती: खाली बसें दौड़ाने पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड परिवहन निगम ने घाटे से उबरने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब बसों की दैनिक आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि कमाई में सुधार हो और संचालन प्रभावी बनाया जा सके। साथ ही, खाली बसें दौड़ाने वाले चालक-परिचालकों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
निगम ने 17 और 20 मार्च को देहरादून से हरिद्वार जाने वाली बसों की चेकिंग की। इस दौरान कई बसों में सिर्फ 2-3 यात्री ही सफर कर रहे थे, जिससे निगम को भारी नुकसान हो रहा था। पर्वतीय, ग्रामीण और हरिद्वार डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम पाई गई।
इसके अलावा, देहरादून से हरिद्वार, रायवाला और डोईवाला के यात्रियों को लेने में चालक-परिचालक रुचि नहीं दिखा रहे थे। इससे यात्री मजबूरी में अन्य राज्यों की बसों या डग्गामार वाहनों से यात्रा कर रहे हैं।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक पवन मेहरा ने बसों की दैनिक आय का लक्ष्य निर्धारित करने और सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कम आय अर्जित करने वाले चालक-परिचालकों की पहचान कर उनकी काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए, साथ ही लापरवाही बरतने वाले डिपो अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चेकिंग टीमें लगातार निगरानी करेंगी और कम सवारियों वाली बसों की रिपोर्ट सीधे निगम मुख्यालय को भेजेंगी।
इस बीच, उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ता (HRA) बढ़ाने की मांग उठाई है।
परिषद के महामंत्री दिनेश पंत ने सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो सचिव को पत्र लिखकर कहा कि जुलाई 2022 में भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। परिषद ने सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता देने की मांग की है।
उत्तराखंड परिवहन निगम पहले से ही करोड़ों के घाटे में चल रहा है। इस नई नीति के तहत आय बढ़ाने और संचालन सुधारने की कोशिश की जा रही है। अब देखना होगा कि ये नए नियम कितने प्रभावी साबित होते हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Breaks Tax Records! ₹15,000 Crore Collected Early
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply