Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता जल्द लागू करेगाः मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भाजपा सरकार जल्द से जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का प्रयास करेगी।

श्री धामी ने कहा, "हम संविधान के दायरे में प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे और समिति द्वारा सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद इसे जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास करेंगे।"

यूसीसी देश के सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, विरासत और उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले कानूनों के एक सामान्य प्रारूप को संदर्भित करता है।

मुख्यमंत्री का यह बयान यूसीसी विशेषज्ञ पैनल द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के बाद आया है कि जिसमें यह कहा गया है कि मसौदा रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपी जाएगी।

यूसीसी पैनल की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने 30 जून को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में कहा कि यूसीसी मसौदा पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा।

यूसीसी समिति को अब तक 230,000 सुझाव प्राप्त हुए, 63 बार बैठकें हुईं, जबकि इसकी उप-समिति की 140 से अधिक बार बैठकें हुईं और 20,000 से अधिक लोगों के साथ बातचीत हुई।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us