राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: राठ जनविकास समिति का सपना हुआ साकार। देहरादून के कुंवावाला स्थित राठ भवन के निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम बेहद श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राठ क्षेत्र के प्रवासी परिवारों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
इस शुभ अवसर पर श्रीनगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त प्रवासी परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही राजधानी देहरादून में एक भव्य राठ भवन का निर्माण पहाड़ी शैली मैं किया जाएगा और अगले एक साल में पूर्ण किया जाएगा। जो प्रवासी परिवारों की आकांक्षाओं को नई दिशा देगा।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए उनके स्तर से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, उसे वे सदैव तत्परता से प्रदान करेंगे। उन्होंने राठ जनविकास समिति को एकता, समर्पण और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि थलीसैंण एवं पाबौ विकासखंड की अनेक पट्टियों से जुड़े सैकड़ों प्रवासी परिवारों की एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण यह समिति है।
समिति के अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह गुसाईं ने कहा कि बहुप्रतीक्षित राठ भवन का निर्माण वर्षों पुराने स्वप्न के साकार होने जैसा है। यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होगा, बल्कि राठ क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, रहन-सहन, वेशभूषा एवं पारंपरिक खान-पान का जीवंत केंद्र बनेगा।
समिति के महासचिव श्री पुरुषोत्तम ममगाईं ने बताया कि पच्चीस वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज राठ भवन की नींव रखी जा रही है, जो समस्त प्रवासी परिवारों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने समिति द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुलानंद घनशाला ने किया। उन्होंने समिति की सेवा भावना, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं निरंतर जनहित कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष व सहलाकर श्री शेखरा नंद रतूड़ी ने कहा कि आज हमारा पच्चीस सालों का सपना पूर्ण हुआ। उन्होंने इसके सहयोग के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया। पद्मस्री कन्हैया लाल पोखरियाल ने राठ भवन के लिए माननीय मंत्री जी का ससहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समिति की सांस्कृतिक सचिव श्रीमती तारकेश्वरी भण्डारी ने अपनी सहयोगी सरिता भट्ट एवं रेखा रावत के साथ राठ क्षेत्र की लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
पैनेशिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक श्री रणवीर चौहान के निर्देशन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया।
इस अवसर पर पर्वतीय मानव उत्थान समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रवासी परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानव सेवा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में प्रवासी लोग उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply