राठ भवन निर्माण व स्थापना दिवस पर राठ जन विकास समिति का अहम निर्णय
देहरादून: राठ जन विकास समिति उत्तराखंड की अहम बैठक श्री एम एस गुसाँईं की अध्यक्षता में कारग़ी चौक स्थित उत्तराखण्ड ग्रुप के कार्यालय राज टावर में आयोजित हुई, जिसमें कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में राठ भवन निर्माण हेतु भूमि क्रय पर विशेष विचार विमर्श किया गया। भवन निर्माण के लिए कुआंवाला स्थित एक भूमि से संबंधित उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इन्हें विधिक जांच के लिए अधिवक्ता एवं समिति सदस्य श्री वीरेन्द्र राठी को सौंपा गया है। यदि भूमि निर्विवाद पाई जाती है तो समिति के विधि सलाहकार आगे की कार्यवाही पूर्ण करेंगे। इसके पश्चात कार्यकारिणी ने भूमि क्रय की समस्त प्रक्रिया के लिए समिति की कोर कमेटी को अधिकृत किया।
समिति का रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह इस बार दो सत्रों में आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पदाधिकारियों को उनके कार्यों पर अभी से ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया गया, ताकि आयोजन ऐतिहासिक व यादगार बन सके।
इसके साथ ही समिति की पत्रिका “राठ वयार स्मारिका - 2025” के प्रकाशन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संबंधित पदाधिकारियों को सामग्री संग्रहण का दायित्व सौंपा गया और अधिक से अधिक विज्ञापन जुटाने का आह्वान किया गया। बैठक में शिवालिक इंटरप्राइजेज, उत्तराखंड ग्रुप और रेशम फेडरेशन जैसे नियमित विज्ञापन दाताओं के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री एम एस गुसाँईं, महासचिव श्री पुरषोत्तम ममगाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कुलानन्द घनसाला, कोषाध्यक्ष श्री अशोक रावत सहित वरिष्ठं पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Cooperatives Can Transform Himalayan States: Dr. Rawat
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply