Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड की सवा लाख महिलाएँ 2025 तक लखपति बनेंगीं

उत्तराखंड की सक्षम मातृशक्ति पर विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाएँ लखपति बन जाएँगीं।

देहरादून में एक महिला सम्मान समारोह में दिए गए संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण, विकास और प्रगति में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। इस बात के मद्देनज़र सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

“मातृशक्ति को आगे बढ़ने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है और इसलिए हमारी सरकार ने समान अवसर प्रदान करके वर्ष 2025 तक 125000 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है,” मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा। श्री धामी ने बताया कि मातृशक्ति हेतु 1 वर्ष में 3 सिलेंडर निशुल्क रिफिल की योजना भी लागू कर दी गई है। साथ ही होमस्टे योजना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि महिलाएँ इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है और सभी विभाग अगले 10 वर्षों के रोडमैप पर गंभीरता और लगन से कार्य कर रहे हैं। पर्यटन, कृषि,बागवानी, होमस्टे के क्षेत्र में नई नीतियां एवं योजनाएँ बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड की जीएसडीपी दुगनी हो, इसके लिए प्रत्येक वर्ष का एक लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोकप्रिय कलाकार श्रीमती हिमानी शिवपुरी, श्रीमती आरुषि निशंक, श्रीमती बसंती बिष्ट, श्रीमती संगीता ढोडियाल, डॉ गीता खन्ना, सुश्री चित्रांशी रावत, सुश्री दिलराज कौर, डॉ अलकनंदा अशोक, डॉ रंजना अशोक तथा श्रीमती विभा कपूर सहित उत्तराखंड मूल की अन्य महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शक्ति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us