केदारनाथ पैदल मार्ग के एक हफ्ते में खुल की उम्मीद
रुद्रप्रयाग जिले में 31 जुलाई को आई आपदा के चलते सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग दो जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते केदारनाथ यात्रा पर रोक लगी हुई है, लेकिन हेली सेवाओं के जरिए यात्री बाबा केदार के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड सरकार सड़क मार्ग के जरिए केदारनाथ यात्रा को सुचारु करने पर जोर दे रही है, इसलिए केदारनाथ यात्रा मार्ग को ठीक करने के लिए एक हफ्ते का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि सड़क निर्माण कार्य बारिश के चलते बाधित हो रहा है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सीएम धामी ने सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में बरसात बंद होने के साथ ही सड़कों का काम शुरू हो रहा है। अगर कहीं सड़क का अधिकांश हिस्सा टूट गया है, तो वहां पर वैकल्पिक मार्ग और बैली ब्रिज बनाया जाएगा, जिस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों को सरकार ने हेली टिकट किराए पर 25 फीसदी की छूट दी है।
पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 31 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके तहत केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग और सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मार्ग का चार हिस्सा वॉश आउट हुआ है। करीब 150 मीटर एनएच का भी हिस्सा वॉश आउट हुआ है। साथ ही सोनप्रयाग से आगे और गौरीकुंड से पहले दो जगहों पर सड़कों को नुकसान हुआ है।
पांडेय ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग 29 जगह पर क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसे ठीक करने के लिए तत्काल पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कर दिया था। कल शाम तक 20 जगहों पर सड़क को हुए नुकसान को ठीक कर दिया गया है। बाकी पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोनप्रयाग से आगे और गौरीकुंड से पहले दो जगहों पर सड़कों को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए काम शुरू किया जा चुका है। हालांकि, एनएच की जो 150 मीटर सड़क वॉश आउट हुई है, वहां पर मशीनें काम नहीं कर पा रही, क्योंकि बारिश के चलते भूस्खलन भी हो रहा हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था भी जोर दिया जा रहा है, ताकि अगले एक हफ्ते के भीतर यात्रा शुरू किया जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
छह जिलों में भारी बारिश अलर्ट, प्रदेश में मलबा आने से 93 मार्ग बंद
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply