ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन 24वें दिन, देहरादून कूच पर निकले आंदोलनकारी
देहरादून: अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ चल रहा ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के 24वें दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने देहरादून कूच पदयात्रा शुरू की। आरती घाट से निकली यह रैली “स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करो”, “डॉक्टर दो – अस्पताल बचाओ” और “धामी सरकार होश में आओ” जैसे नारों से गूंज उठी।
आंदोलन के प्रमुख भुवन कठायत के नेतृत्व में यह यात्रा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के आवास घेराव के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। रैली जमणियां-रामपुर होते हुए गैरसैंण की ओर बढ़ गई, जहां रात्रि पड़ाव होगा।
इस बीच, आरती घाट पर आमरण अनशन भी 23वें दिन जारी है। पांचवें दिन से नारायण मेहरा और दूसरे दिन से प्रधान मनोहर दत्त देवतला भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब तक कुल 16 लोग अनशन में बैठ चुके हैं, जिनमें से 14 को पुलिस हटा चुकी है। क्रमिक धरने में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहे हैं।
लगातार दबाव के चलते अब आंदोलन का असर दिखने लगा है। सीएचसी में दो विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचे हैं, जिनकी तैनाती प्रक्रिया में है। पहले से एक एमबीबीएस चिकित्सक की नियुक्ति हो चुकी है और ईसीजी मशीन अब मरीजों के काम आ रही है। वहीं उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
India-Nepal Border to Get Modern Land Port, Four-Lane Road
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply