Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मू की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियां तेज़

देहरादून: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित यात्रा को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने राष्ट्रपति निकेतन में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राष्ट्रपति उद्यान सहित सभी निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

देहरादून में 132 एकड़ में बन रहा राष्ट्रपति उद्यान “सुगम्यता, सततता और सामुदायिक सहभागिता” पर आधारित होगा। इसमें थीम आधारित बाग, तितली गृह, पक्षीशाला, झील, साइकिल ट्रैक, रंगमंच और फूड प्लाज़ा शामिल होंगे। यहां देश का दूसरा सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया जाएगा।

राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राइडिंग एरीना तैयार हो गया है, जहां राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड के छह घोड़े लाए जा रहे हैं। राजपुर रोड पर पारंपरिक शैली का 32 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनकर तैयार है, जिसमें लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है।

20 जून को लोकार्पित राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन अब देहरादून के नए आकर्षण बन गए हैं। अब तक निकेतन में 4,753 और तपोवन में 15,567 लोगों ने भ्रमण किया है। निर्माणाधीन राष्ट्रपति उद्यान में प्रतिवर्ष करीब 20 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us