Date Filter

Uttarakhand

भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई, 40 श्रद्धालु सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा फिर प्रभावित हो गई है। रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास मुनकटिया क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा को गुरुवार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हादसे के दौरान स्लाइडिंग जोन में फंसे 40 तीर्थयात्रियों को SDRF ने सुरक्षित बाहर निकालकर सोनप्रयाग पहुंचाया।

मुनकटिया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आए मलबे और पत्थरों से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है जब तक रास्ता पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता।

यमुनोत्री मार्ग भी बाधित, 250 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू किया गया

वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बादल फटने की घटना के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। घटना के चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि, पैदल आवाजाही धीरे-धीरे सुचारू हो रही है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीमों ने बुधवार को स्यानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे 254 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर बड़कोट पहुंचाया। सात लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है।

सिलाई बैंड में मलबे और कीचड़ की अधिकता, साथ ही ओजरी में हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा बह जाने से मार्ग की मरम्मत में भी कठिनाई आ रही है। एनएच विभाग द्वारा सड़क की बहाली का कार्य जारी है, जबकि प्रशासन जल्द ही छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

प्रशासन सतर्क, राहत कार्य जारी

रुद्रप्रयाग से यमुनोत्री तक कई इलाकों में भूस्खलन और तेज बारिश के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और जल्द ही प्रभावित मार्गों को फिर से खोलने के प्रयास जारी हैं। यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा और आवास की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us