वाइब्रेंट विलेज की ओर बड़ा कदम — माणा में देवभूमि महोत्सव का समापन
देहरादून: उत्तराखंड के सीमांत माणा गाँव में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का रविवार को भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान देगा।
भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सीएम धामी ने “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेना के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बैंड की शानदार प्रस्तुतियाँ हुईं। सीएम ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देवभूमि की लोकसंस्कृति को नई पहचान देते हैं।
स्थानीय शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पारंपरिक हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों ने खूब सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को गति देती है और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती है।
समापन पर सीएम धामी ने श्री बद्रीविशाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
MP Dr. Naresh Bansal to Transform Hariyawala Kala into Model Village
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply