देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, एफआरआई में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह ने रविवार को इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पीएम मोदी को सुनने और देखने के लिए करीब एक लाख से अधिक लोग समारोह स्थल पर पहुंचे — यह उत्तराखंड के इतिहास का सबसे बड़ा जनसमूह माना जा रहा है।
कार्यक्रम से पहले अनुमान लगाया गया था कि करीब 70 से 80 हजार लोग पहुंचेंगे, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ने सभी अनुमान ध्वस्त कर दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राज्य की उपलब्धियों की सराहना की और विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
देहरादून आगमन से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा — “प्रकृति की गोद में बसी देवभूमि आज पर्यटन समेत हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र और कर्मठ लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।”
यह प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड का 16वां दौरा था। अपने 11 साल के कार्यकाल में उन्होंने राज्य को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।
रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से वे इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) गए। इसके बाद सड़क मार्ग से वे एफआरआई पहुंचे और रजत जयंती समारोह में शामिल होकर राज्यवासियों को संबोधित किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड: आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, शहीद स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply