घनसाली में भयानक सड़क दुर्घटना: दो की मौत, एक गंभीर घायल
टिहरी: घनसाली थाना क्षेत्र के पट्टी हिंदाव के पुरवाल-अंथवाल गांव मोटर मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मुआवजे को लेकर विभागीय अधिकारियों से मिलने जा रहे तीन भाइयों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक रमेश प्रसाद अंथवाल (55), जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे, और उनका भाई चिंतामणि अंथवाल (68), जो फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त थे, कार में सवार थे। उनके साथ चचेरा भाई प्रदीप अंथवाल भी था, जो गंभीर घायल है। तीनों गांव के पास आरईएस विभाग की ओर से सड़क कटिंग के कारण खेतों को हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर अधिकारियों से मिलने जा रहे थे।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क एक साल पहले विभाग द्वारा काटी गई थी, लेकिन अब तक खेतों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। शनिवार को मृतक रमेश प्रसाद ने अधिकारियों को खेतों का नुकसान दिखाने के लिए बुलाया था, लेकिन इसी दौरान उनकी कार पुरवाल-अंथवाल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
ग्रामीणों की मदद से तीनों को खाई से निकाला गया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमेश प्रसाद और चिंतामणि को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
थाना पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण विभाग की लापरवाही और टालमटोल की नीतियों को लेकर काफी नाराज हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में किया नेतृत्व
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply