Date Filter

Uttarakhand

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 का भव्य शुभारम्भ

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। विशाल सहकारिता मेले में सीएम धामी ने स्वयं सहायता समूहों व सहकारी समितियों के लिए 17 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय मॉडल बन चुका है — प्रदेश की 671 सहकारी समितियाँ पूरी तरह डिजिटल, 640 समितियाँ कॉमन सर्विस सेंटर और 24 जन औषधि केंद्र के रूप में कार्यरत हैं। राज्य में 800 PACS, 248 डेयरी और 116 मत्स्य समितियाँ पिछले दो वर्षों में गठित की गई हैं।

सीएम धामी ने बताया कि 1.68 लाख महिलाएँ “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की बड़ी उपलब्धि है। सात दिवसीय सहकारिता–पर्यटन आधारित मेला स्थानीय उत्पादों और होमस्टे–ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगा।

हल्द्वानी के विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि 792 करोड़ की रिंग रोड, कैंसर संस्थान, मल्टीस्टोरी पार्किंग, शहर की सड़कों का सुधार और नई रेल–हेलीकॉप्टर सेवाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण, लैंड जिहाद और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि 10 हजार एकड़ भूमि मुक्त, 250 अवैध मदरसे सील और 200 से अधिक भ्रष्टाचारी जेल भेजे गए हैं।

अंत में उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us