Date Filter

Uttarakhand

टिहरी पुलिस ने स्कूलों व ग्रामों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

टिहरी गढ़वाल में थाना देवप्रयाग और पुलिस चौकी नैनबाग द्वारा स्कूलों और ग्रामों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुए इस अभियान में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा और यातायात नियमों पर विशेष जोर दिया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज महड और भरपूर में विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों को 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस चौकी नैनबाग ने ग्राम पाब में साइबर अपराध, नशा, सड़क सुरक्षा और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर जन-जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। ग्राम प्रधान, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस ने डिजिटल ठगी और “डिजिटल अरेस्टिंग” जैसे नए तरीकों से सावधान रहने की अपील की।

ग्रामीणों ने पुलिस की पहल की सराहना की। पुलिस ने कहा कि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
  • एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
  • Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा

Stay Connected With Us

Subscribe Us