देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
देहरादून: दिल्ली में प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर मंगलवार को देहरादून में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, छात्र संगठनों और बेरोजगार युवाओं ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विभिन्न संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, एनटीए को भंग कर संवैधानिक निकाय के गठन, पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
वहीं, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न विभागों में लंबित भर्तियां शुरू करने और भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने अपर सचिव कार्मिक को मांगपत्र सौंपा, जिस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
उधर, सुराज सेवा दल ने भी गांधी पार्क में धरना देकर दिल्ली लाठीचार्ज और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया तथा युवाओं की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
No Previous Post
-
Next Post
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
Latest Newst
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा

Leave A Reply